बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव खेतलपुर भासोली में एक 56 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों को महिला का शव गांव के भैंसों के घेर में मिला। मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है।
गुरुवार को कोतवाली देहात के गांव खेतलपुर भैंसोली में हड़कंप मच गया। दरअसल गांव निवासी 56 वर्षीय महिला ऊषा काफी समय से घर से बाहर थी। जिसका शव गांव के ही एक घेर में मिला। पुत्र देवेंद्र ने बताया कि उसकी मां बहुत सीधी साधी थी। बुलंदशहर वो अकेली भी नही जाब्सक्ति थी। बस गांव के ही कुछ घरों में उनका उठना बैठना था। मेरे पास मेरी पत्नी का फोन आया कि माँ काफी देर से घर से निकली हुई हैं, जो अब तक घर नही आई है। मैं जब गांव पहुँचा तो उन सभी घरों में जाकर पूंछा जहां माँ का आना जाना था। लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नही मिली। तब गांव के ही कुछ लोगो के साथ तलाशना शुरू किया। बताया कि काफी तलाशने के बाद एक जगह उनका शॉल मिला। कुछ ही दूरी पर उनकी चप्पल भी मिली। तब थोड़ी दूर गांव के ही भैंस रखने वाले एक घेर में उनका शव मिला। बताया कि हमरी किसी से कोई दुश्मनी भी नही है। बताया कि उनकी हत्या गला घोंटकर हुई है।
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावर हत्या करके फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं। वहीं एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।