
चुनाव आयोग सोमवार यानि 27 अक्टूबर, 2015 को पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है। पहले चरण में 10 राज्यों में इस प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है। इसमें जल्द चुनाव वाले राज्यों को शामिल किया जाएगा। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्य होंगे। वहीं असम असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एसआईआर होने वाला है। इसके लेकर चुनाव आयोग एक प्रेस कॉफ्रेंस करने वाला है।
चुनाव आयोग ने की थी अहम बैठक
आपको बता दें कि तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने दिल्ली में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के संग बैठक की थी। इस बैठक में बिहार के अनुभव के आधार पर चर्चा हुई। इसके साथ प्रक्रिया को आसान बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिकारियों का कहना है कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया में 24 जून से 30 सितंबर तक करीब चार माह लगे। इस बीच कमीशन अब इस टाइम फ्रेम को कम करने की योजना बना रहा है।"
आयोग सभी राज्यों को दे चुका निर्देश
आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बीते और पिछली मौजूदा वोटर लिस्ट का पहले से मिलान शुरू करने का आदेश दिया था। वोटर वेरिफिकेशन के प्रोसेस में अधिक समय न लगे। प्रोसेस में ज्यादा समय न लगे। एसआईआर पर यह फैसला बिहार में प्रक्रिया के तरीके को लेकर विपक्ष की भारी आलोचना के बाद सामने आया है।