
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरे से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच चुनाव आयोग (ECI) रविवार शाम 3 बजे नई दिल्ली में मौजूद नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया आरंभ होने के बाद चुनाव आयोग की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
कॉन्फ्रेंस आयोजित करना असामान्य बात है
इलेक्शन कमीशन के अधिकारियों की ओर से चुनाव कार्यक्रम का ऐलान के साथ किसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करना असामान्य बात है. ईसीआई ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय अभी तक स्पष्ट नहीं किया है। यह विपक्षी दलों की ओर चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए आरोपों से संबंधित हो सकता है. राहुल गांधी ने बार चुनाव आयोग पर मतदान के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा और कर्नाटक में लोकसभा चुनावों में भाजपा को जिताने को लेकर 'वोट चोरी' हुई थी।
देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए
चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन लोगों के नाम प्रस्तुत करने को कहा है जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्हें मतदाता सूची में गलत तरह से जोड़ा गया है या हटाया गया है। इसके साथ ही हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने यहां तक कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता अपने आरोपों के समर्थन में हस्ताक्षरित शपथ-पत्र देने में विफल रहते हैं तो उन्हें देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से चार माह पहले राज्य की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) आरंभ किया गया। इसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. इस निर्णय को लेकर उठे सवाल अब संसद के मानसून सत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।