UP News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक व खण्ड स्नातक सदस्यों की रिक्त हो रही 11 सीटों के लिए भी केन्द्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सभी रिक्त सीटों पर आगामी 23 अक्तूबर को मतदान होगा। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को इन चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया। इस कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्तूबर को मतदान के बाद 27 अक्तूबर को परिणाम घोषित होंगे।
इन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल
इन 11 एमएलसी सदस्यों का कार्यकाल इस साल छह दिसम्बर को पूरा हो रहा है। इनमें स्नातक कोटे की पांच और शिक्षक कोटे की छह सीटें शामिल हैं।
1. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (पांच सीटें)
पांच स्नातक सीटों पर प्रतिनिधित्व कर रहे इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है:
लखनऊ स्नातक: इंजी. अवनीश कुमार सिंह
वाराणसी स्नातक: आशुतोष सिन्हा
आगरा स्नातक: डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’
मेरठ स्नातक: दिनेश कुमार गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक: डॉ. मान सिंह यादव
2. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (छह सीटें)
शिक्षक क्षेत्र की इन छह सीटों के विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल भी खत्म होने जा रहा है:
लखनऊ शिक्षक: उमेश द्विवेदी
वाराणसी शिक्षक: लाल बिहारी यादव
आगरा शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल
मेरठ शिक्षक: श्रीचंद शर्मा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक: हरि सिंह ढिल्लों
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: ध्रुव कुमार त्रिपाठी
राजनीतिक दलों ने कसी कमर
शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों को राज्य की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर शिक्षक और शिक्षित वर्ग (स्नातक) हिस्सा लेते हैं. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज़ कर दी हैं।