.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D74dd353b-c982-4355-9d27-ababe3658614&w=3840&q=75)
Laughter Chefs 2 Winner: टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन का रविवार रात को शानदार समापन हुआ। सपामन के साथ ही शो के विजेता का नाम भी घोषित कर दिया गया, इस सीजन के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा बने। बता दें कि 6 महीने के सफ़र के बाद यह हिट और सितारों से भरा कुकिंग रियलिटी शो आज रात (27 जुलाई) को खत्म हो गया। विजेता के साथ-साथ रनरअप के भी नाम सामने आ गए हैं। आइए रनरअप के नाम जानते हैं।
रीम शेख और एली गोनी बने रनर-अप
करण कुंद्रा और एल्विश यादव ने 51 स्टार प्राप्त कर सीजन में जीत हासिल की, जबकि रीम शेख और एली गोनी 38 स्टार प्राप्त कर पहले रनर-अप रहे। बता दें कि एली पहले सीजन के विनर थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने शो जीता तो कोई ट्रॉफी नहीं मिली। बस व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि अगले सीजन में मिलते हैं और इस बार ट्रॉफी मिली है।
करण और एल्विश यादव बने विजेता
बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 2' के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह ने सभी कंटेस्टेंट्स को सीजन की आखिरी डिश बनाने के लिए कहा, सभी कंटेस्टेंट्स को मिठाई बनानी थी, लेकिन करण कुंद्रा और एल्विश यादव की मिठाई ने शेफ को बहुत प्रभावित किया। एपिसोड के अंत में, लाइव दर्शकों ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई मिठाइयों का स्वाद चखकर प्रतिभागियों को वोट दिया। भारती सिंह और शेफ हरपाल ने पूरे सीज़न में प्रत्येक जोड़ी को मिले कुल स्टार्स की गणना की। इसके बाद, करण और एल्विश यादव को विजेता घोषित किया गया।
लाफ्टर शेफ्स के बारे में
बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 2 का प्रीमियर 25 जनवरी, 225 को हुआ। जिसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, रूबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निया शर्मा, सुदेश लहरी, रीम शेख , करण कुंद्रा और एली गोनी शो के प्रतियोगी थे। वहीं, इस शो के पहले सीजन के विजेता एली गोनी और राहुल वैद्य थे।