Emraan Hashmi Net Worth : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी शानदार जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। करीब दो दशक से फिल्मी दुनिया में काम कर रहे इमरान ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 105 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनकी कमाई में फिल्मों के साथ विज्ञापन और दूसरे काम भी शामिल हैं।
फिल्मों से हुई बड़ी कमाई
इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत में रोमांटिक फिल्मों से खूब लोकप्रियता हासिल की। बाद में उन्होंने गंभीर, अपराध और एक्शन वाली फिल्मों में भी काम किया। मर्डर, गैंगस्टर, जन्नत, आवारापन और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में उनके काम को पसंद किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों और विज्ञापनों से आता है।
बांद्रा में 16 करोड़ का घर
इमरान हाशमी का मुंबई के बांद्रा इलाके में आलीशान घर है। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह चार बेडरूम वाला घर है, जहां सादगी के साथ आराम का भी खास ध्यान रखा गया है। घर में निजी जिम, बड़ी बालकनी और किताबों के लिए अलग जगह जैसी सुविधाएं बताई गई हैं।
गोवा और लोनावला में भी प्रॉपर्टी
इमरान की संपत्ति सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास गोवा में भी एक महंगा पेंटहाउस है। बताया जाता है कि यह कई मंजिलों में बना हुआ है और इसमें स्विमिंग पूल, जिम और छत पर बगीचा जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा लोनावला में भी उनकी करीब 12 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : 16 साल की उम्र में बना कंपनी का मालिक, पिता को देता है 2 लाख रुपये वेतन
गैराज में करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन
इमरान को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में लैंबॉर्गिनी हुराकान, मर्सिडीज-मायबाक एस560, रेंज रोवर वोग और ऑडी ए8 एल जैसी गाड़ियां बताई जाती हैं। रिपोर्ट्स में लैंबॉर्गिनी की कीमत करीब 3.2 करोड़, रेंज रोवर की करीब 2.9 करोड़ और मर्सिडीज-मायबाक की करीब 2.57 करोड़ रुपये बताई गई है। इमरान हाशमी की कहानी सिर्फ महंगी गाड़ियों और करोड़ों की संपत्ति तक सीमित नहीं है। उन्होंने लंबे समय तक लगातार काम करके फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इतनी शोहरत के बावजूद वह अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करते हैं।