EMRS Result 2026 Link: नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) कर्मचारी चयन परीक्षा (ESSE) 2026 टियर 1 का रिजल्ट जारी कर (EMRS ESSE Tier 1 Result) दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद EMRS Result 2025 Declared लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कटऑफ भी जारी
आपको बता दें कि एकलव्य स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 तक करवाया गया था। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी किया गया है। कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें: CSIR NET Result 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा में जो उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं, वे अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स, लैब अटेंडेंट सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें प्रिंसिपल के 225 पद, टीजीटी के MISC. TEACHERS- 3962 पद, पीजीटी- 1460 पद, स्टाफ नर्स- 550 पद, हॉस्टल वार्डन- 635, लेखाकार- 61, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट- 228 पद और लैब अटेंडेंट के 146 पद शामिल हैं।
क्या है एनईएसटीएस
बता दें एनईएसटीएस, जनजातीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। इसकी स्थापना जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। एनईएसटीएस देशभर में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का संचालन और प्रबंधन करती है। इन विद्यालयों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।