EMRS Admit Card 2025: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय ने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद EMRS Teaching, Non Teaching Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP LT Grade Answer Key: यूपी एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन अलग-अलग दिन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7,267 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें टीजीटी, पीटीजी शिक्षक, प्रिंसिपल, स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, JSA और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नबंर, परीक्षा की तिथि व समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।