Sonam Khan Entertainment : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया है कि वह अपने समय में रेड लाइट एरिया आया जाया करती थी. इसका कारण कि कोई उन्हें पहचान न सके आखिर ऐसी क्या मज़बूरी थी जिससे उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. साल 1989 में उनकी आई फिल्म मिट्टी और सोना के बारे में बात करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साँझा की, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - '' फिल्म मिट्टी और सोना मेरे दिल के काफी करीब है जिसमे मैंने एक कॉलेज गर्ल और तबायफ का किरदार निभाया था....यह किरदार मेरे लिए बहुत चुनौती भरा रहा, मुझे अपने इन दोनों किरदारों में अच्छे से खुद को ढालना था. वह आगे कहती हैं - लोग मुझे ग्लैमरस सोनम के नाम से जानते थे जो बेख़ौफ़ बिकनी पहनती थी. इस फिल्म ने मुझे यह मौका दिया की में लोगों को दिखा सकूं की में ग्लेमरस ही नहीं एक्टिंग भी अच्छी करती हूँ.
छिपकर रेड लाइट एरिया जाती थी
सोनम ने बताया कि वह छिपकर रेड लाइट एरिया में जाती थी जिससे उन्हें कोई पहचान न सके, उनके वहां जाने का मकसद था की वहा के तौर तरीके सीख सकें जो उनके किरदार में काम आये. वहा रहने वाली लड़कियों से मैंने बातचीत की और देर सुरक्षा और दुःख की भावना महसूस करता है.
फुट फुटकर रोने लगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने आगे कहा - " मुझे आज भी याद है एक शॉट था जिसमें मुझे स्ट्रैपलेस ड्रेस पहननी थी. यह ऐसी ड्रेस थी जो स्किन कलर में थी जिसको पहनकर लगता था जैसे कुछ पहना न हो. कैमरे के लिए यह जरूरी सीन था.