दो दिन की रेकी के बाद पुलिस ने एक साल से घर में चल रहे अनैतिक धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मौके से सात युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मकान मालिकन (संचालिका) , एक युवती को भाई, जो बहन को धंधे के लिए छोड़ने आया था और छह युवतियों के साथ एक ग्राहक शामिल है, जबकि मकान मालिक अपने दो बेटों व ग्राहकों के साथ पीछे के रास्ते से भाग गया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि पूरा परिवार युवतियों से अपने घर में बुलाकर धंधा करता था और ग्राहकों को लाने का काम संचालिका के बेटे करते थे। रेलवे रोड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालिका और ग्राहक का चालान कर दिया।
सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए
एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया, काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि रेलवे रोड थाना क्षेत्र के भटीपुरा देवीपुरी मोहल्ले में इरशाद उर्फ पिंटू पठान के घर में अनैतिक धंधा हो रहा है और इस धंधे में इरशाद, उसकी पत्नी व दोनों बेटे शामिल हैं। सूचना को पुख्ता करने के लिए इरशाद के घर के आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। दो दिन तक पुलिसकर्मियों ने रेकी की और सूचना पुख्ता होने पर सोमवार देर रात एएसपी नवीन शुक्ला ने खुद टीम गठित कर इरशाद के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही पिंटू पठान, अपने बेटे रिजवान व रेहान और कुछ ग्राहक साथ पीछे के रास्ते से भाग गए, जबकि मौके से पुलिस ने पिंटू पठान की पत्नी शगुफ्ता और एक ग्राहक माजिद निवासी घंटाघर, एक युवती के भाई ताहिर, जो अपनी बहन को अनैतिक धंधे के लिए छोड़ने आया था।
इनके अलावा पुलिस ने अलग-अलग कमरों से छह युवतियों को भी पकड़ लिया। पुलिस सभी को लेकर रेलवे रोड़ थाने पहुंची। शगुफ्ता ने पूछताछ में बताया, उसके पास ज्यादातर ग्राहक ऐसे आते हैं, जो रातभर घर में युवतियों के साथ रहते हैं। इस लिए घर के सभी कमरों को होटल की तरह ही तैयार किया है। एएसपी नवीना शुक्ला ने बताया, इरशाद एक साल से अपने घर में यह अनैतिक धंधा कर रहा है और देहरादून और दिल्ली से भी युवतियों को बुलाता है। खास बात यह है कि इरशाद का पूरा परिवार इस अनैतिक कार्य में शामिल है। इरशाद के बेटे ग्राहकों को लाने का काम करते है।
नाइट ड्यूटी के बहाने आती थी युवतियां
पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों के परिजनों से मोबाइल पर उनके बारे में जानकारी की तो उनके परिजनों ने बताया कि वह अस्पताल में नाइट ड्यूटी पर गईं है। पुलिस ने परिजनों को जब पूरा वाक्य बताया तो वह चुप हो गए। इसके बाद पुलिस ने रात में ही युवतियों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया, जबकि शगुफ्ता व ग्राहक माजिद का पुलिस ने चालान कर दिया।
पांच और दो हजार रुपये का रेट फिक्स
पुलिस ने बताया, शगुफ्ता ने अनैतिक धंधे में युवतियों के साथ रहने का रेट भी तय कर रहे थे। शगुफ्ता पूरी रात के पांच हजार और दो घंटे के दो हजार रुपये लेती थी। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल भी कब्जे में ले लिए है, जिसमें कुछ महिलाओं और युवतियों के फोटो और ग्राहकों के नंबर भी मिले हैं। पुलिस अब इस पूरे अनैतिक धंधे से जुड़े लोगों के नेटवर्क को खंगाल रही है। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।