Pension New Update: फाइनेंशियल ईयर खत्म हो गया है, अब सरकार निजी कर्मचारियों का भला करने के बारे में सोच रही है. ताजा सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में निजी कर्मचारियों की चांदी होने वाली है. सरकार ने ईपीएफओ में बेसिक सैलरी बढाना लगभग तय कर लिया है. हालांकि बजट में इसकी घोषणा होना लगभग तय माना जा रहा था. लेकिन किन्हीं कारणों से समहति नहीं बन पाई थी. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान मसला होने के बाद ईपीएफओ से जुड़े लोगों की पेंशन में इजाफा होना तय है.
ये बना था नया नियम
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि 15000 रुपए की लिमिट को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)में सुनवाई चल रही है. लिमिट का फैसला आते ही कर्मचारियों की चांदी हो जाएगी. साथ ही बजट सत्र में भी इस पर चर्चा होना तय माना जा रहा है. फैसला आते ही बेसिक सैलरी 210000 रुपए करने की तैयारी सरकार कर रही है. यदि ऐसा होता है तो बेसिक सेलरी (basic salary)पर भी कम से कम 8571 रुपए पेंशन लाभार्थी के हाथ में आयेगी. ईपीएफओ ने इसके लिए नया अपडेट (new update)जारी कर दिया है.
अभी तक ये नियम
आपको बता दें कि जिस दिन भी हम नौकरी ज्वाइन करते हैं तो (EPF) से सदस्य बन जाते हैं. कर्मचारी अपनी सैलरी का 12% हिस्सा (EPF) में देता है, इतनी ही रकम उसकी कंपनी की ओर से भी दी जाती है, लेकिन इसमें से एक हिस्सा 8.33 परसेंट EPS में भी जाता है. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अभी पेंशन योग्य वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये ही है, मतलब कि हर महीने पेंशन का हिस्सा अधिकतम (15,000 का 8.33%) 1250 रुपये होता है. साथ ही जब कर्मचारी रिटायर होता है तब भी पेंशन की गणना करने के लिए अधिकतम वेतन 15 हजार रुपये ही माना जाता है, इस हिसाब से एक कर्मचारी EPS के तहत अधिकतम पेंशन 7,500 रुपये ही पा सकता है. अब इसे बढ़ाने की बात चल रही है. यदि 15000 रुपए की लिमिट खत्म होती है तो आपकी पेंशन लगभग दोगुनी आपके हाथ में पहुंचेगी.