EPFO: अगर आप भी किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि सूत्रों का दावा है कि बहुत जल्द सरकार निजी कर्माचरियों की सैलरी में इजाफा करने वाली है. यानि ईपीएफओ में न्यूनतम सैलरी की बाध्यता को खत्म करने वाली है. जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ में अब 15000 के स्थान पर बेसिक सैलरी 21000 करने की तैयारी सरकार ने कर ली है. जिससे देश के करोड़ों प्राइवेट कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. यानि उन्हें पेंशन भी प्रतिमाह ज्यादा मिलेगी.
21000 रुपए होगी बेसिक सैलरी
दरअसल, सरकारें अपने कर्चमारियों के लिए तो योजनाएं लेकर आती रहती हैं. लेकिन कभी भी निजी कर्मारियों के लिए आज तक कोई योजना शुरू नहीं की गई. आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारियों की दो बार साल में भत्ते की गणना होती है. साथ ही महंगाई के हिसाब से भत्ता बढ़ाया भी जाता है. लेकिन निजी कर्मचारियों के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है. सूत्रों का दावा है कि निजी कर्माचरियों बेसिक सैलरी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. जिसके बाद 21 हजार रुपए करने की तैयारी सरकार कर रही है. यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा हो जाएगा.
ईपीएफ कंट्रीब्यूशन में होगा इजाफा
प्रस्ताव के मुताबिक, सैलरी लिमिट को 15 हजार रुपए से 21 हजार रुपए किया जाना तय माना जा रहा है. इस फैसले से प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के पेंशन और ईपीएफ कंट्रीब्यूशन में इजाफा होगा. यदि सरकार प्रस्ताव पास कर देती है तो पेंशन अमाउंट बढ़ा जाएगा. जिससे रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पैसा कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा सैलरी लिमिट में इजाफा होने से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी इसकी जद में आएंगे.