.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D30be0380-b2ba-430d-904e-75e57dc944e5&w=3840&q=75)
इटली में भोजन की चोरी : दुनिया के अधिकांश देशों में चोरी को एक गंभीर अपराध माना जाता है, चाहे वह किसी भी वस्तु की क्यों न हो। लेकिन इटली में एक अनोखा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया गया है। वहाँ यदि कोई व्यक्ति भूख के कारण भोजन चुरा लेता है, तो उसे अपराध नहीं माना जाता। यह फैसला इटली की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court of Cassation) ने वर्ष 2016 में दिया था। अदालत ने कहा कि जब कोई व्यक्ति “भूख की अत्यधिक स्थिति” में किसी रेस्तरां या दुकान से थोड़ी मात्रा में खाना चुराता है, तो उसे अपराध के रूप में नहीं देखा जा सकता, क्योंकि यह चोरी उसकी आवश्यकता और जीवन रक्षा की मजबूरी से प्रेरित है, न कि लालच या स्वार्थ से.
यह निर्णय “रोमन ओस्माकोव” नाम के एक बेघर व्यक्ति के मामले में आया था, जिसने सुपरमार्केट से कुछ सॉसेज और चीज़ चुरा लिए थे क्योंकि वह कई दिनों से भूखा था. अदालत ने माना कि ऐसी परिस्थिति में “जीवित रहने का अधिकार” कानून से ऊपर है। यह फैसला न केवल इटली में, बल्कि पूरी दुनिया में मानवीय दृष्टिकोण और सामाजिक न्याय की मिसाल के रूप में देखा गया. इस फैसले ने यह संदेश दिया कि समाज को पहले उन कारणों पर ध्यान देना चाहिए जो व्यक्ति को अपराध करने पर मजबूर करते हैं। यदि कोई व्यक्ति भूख या गरीबी के कारण अपराध करता है, तो उसे सज़ा देने की बजाय सहायता और सहानुभूति की ज़रूरत है। इस प्रकार, इटली का यह निर्णय मानवता, करुणा और सामाजिक संवेदना का एक उत्कृष्ट उदाहरण है.