साउथ अभिनेता उन्नी मुकंदन पर हाल ही में उनके एक्स मैनेजर ने गाली गलौज अभद्र भाषा और मारपीट की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। जानिए क्या है मामला।
साउथ के फेमस एक्टर उन्नी मुकंदन मुश्किलों में फंस गए हैं।उनके एक्स मैनेजर विपिन कुमार ने शारीरिक और मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करने का इल्जाम लगाया है। बताते चलें कहा जा रहा है कि इस मारपीट में पीड़ित को काफी गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। पीड़ित ने कोच्चि में इन्फो पार्क पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस से न्याय की पेशकश की है।
आइए जानते हैं क्यों की मारपीट
एक्स मैनेजर ने रिपोर्ट में दावा किया है कि दूसरे एक्टर की फोटो पोस्ट करने पर पीटा। यहां तक कि पुलिस ने यह यह भी कहा है कि दोनो के बीच कुछ समय से तनावपूर्ण संबंध हैं। पुलिस ने अभी तक शिकायत दर्ज नही की है। पुलिस मामले की खोजबीन करके ही कोई एक्शन लेगी ।
मुकमंदन पर यह पहली बार नहीं है पहले भी लग चुके हैं कई आरोप
साल 2018 में एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। केरल उच्च न्यायालय ने 2023 में क्लीन चिट देकर अभिनेता को केस से बरी कर दिया था। उन्नी के एक्टिंग करियर की बात करें तो ज्यादातर मलयालम फिल्मों में काम किया है। इस साल वो 'गेट-सेट बेबी' में दिखे। अब उनकी फिल्म 'मिंडियम परंजुम' जल्द ही रिलीज होगी।