UP Board Exam: यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। यह परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा में मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 17 जिलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 10.34 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, कुल 5.30 लाख अभ्यर्थी पहली बार बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें 2.84 लाख बालक और 2.46 लाख बालिकाएं शामिल हैं।
10,34,745 परीक्षार्थी शामिल होंगे
बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर चल रही है। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के अंतर्गत मेरठ समेत कुल 17 जिले आते हैं। यह सभी जिले मेरठ, सहारनपुर अलीगढ़ और आगरा मंडल के शामिल हैं। इन जिलों में मेरठ समेत 17 जिलों के कुल 10,34,745 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाई स्कूल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 5,30,668 है। जबकि इंटरमीडिएट में 5,0,4077 परीक्षार्थी शामिल होंगे। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के तहत आने वाले 17 जिलों के कुल 10,34, 745 में कुल 5,65,78 बालक व 4,69,027 बालिकाएं शामिल हैं। बालकों की तुलना में कल 96691 बालिका परीक्षार्थी कम है।
आगरा में सबसे अधिक परीक्षार्थी
डीओआईएस राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के तहत आने वाले 17 जिलों में सबसे अधिक परीक्षार्थी आगरा जिले में है। इनमें हाई स्कूल में 60,380 और इंटरमीडिएट में 61,665 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि शामली जिले में सबसे कम परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 12,463 हाई स्कूल व 11,743 इंटरमीडिएट में शामिल होंगे।
सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी सभी परीक्षा केन्द्र
उन्होंने बताया 18 फरवरी से आरंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी जोरशोर की जा रही है। सभी परीक्षा केन्द्र को सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है। परीक्षा केन्द्र के अंदर लगे सभी सीसीटीवी 24 घंटे निगरानी में रहेंगे। बोर्ड कार्यालय से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बोर्ड ऑफिस कार्यालय में बनाया जा रहा है।