UGC NET 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक नया नियम जोड़ा है। जिसके तहत फॉर्म भरते समय लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि कई उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल से लाइव फोटो खींचने में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टूडेंट्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए एनटीए ने कुछ बेहद आसान और कारगर उपाय बताए हैं।
लाइव फोटो की समस्या को दूर करने के आसान टिप्स
पर्याप्त रोशनी रखें- फोटो खींचते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके चेहरे पर अच्छी और सीधी रोशनी आ रही हो, ताकि आपका चेहरा साफ नजर आए।
साफ बैकग्राउंड- आपके पीछे का बैकग्राउंट बिल्कुल साफ और हल्के रंग का होना चाहिए।
फ्रेम में सिर्फ आप हों- कैमरे के फ्रेम में केवल आपका ही चेहरा होना चाहिए, यदि पीछे कोई दूसरा व्यक्ति दिखाई दिया, तो सिस्टम फोटो स्वीकार नहीं करेगा।
ब्राउजर का क्रैश साफ करें- अगर फोटो कैप्चर नहीं हो रही है, तो अपने वेब ब्राउजर की हिस्ट्री और कैश मेमोरी को डिलीट कर लें।
दूसरा ब्राउजर इस्तेमाल करें- अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल कर रह हैं और दिक्कत आ रही है, तो Mozilla Firefox या Microsoft Edge ब्राउजर का उपयोग करें।
इनकॉग्निटो मोड- अपने ब्राउजर को प्राइवेट विंडो या इनकॉग्निटो मोड में खोलकर फॉर्म भरने की कोशिश करें।
पोर्टल रीफ्रेश करें- इन सभी सेटिंग्स को ठीक करने के बाद पोर्टल को दोबारा खोलें, आपकी फोटो तुरंत कैप्चर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2027 सेशन-1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का तरीका और जरूरी तारीखें
यूजीसी नेट का पूरा शेड्यूल
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तय की गई है। वहीं लेट फीस के साथ 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 2 नवंबर से 4 नवंबर तक खुला रहेगा। वहीं, यूजीसी नेट परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।