फैसल मुमताज राठौर ने पीओके के 16वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली है। वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता हैं और बिलावल भुट्टो के करीबी माने जाते हैं। राठौर के पिता मुमताज हुसैन राठौर भी पीओके के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। राठौर ने अविश्वास प्रस्ताव में 36 वोट हासिल किए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 2 वोट मिले। इस जीत के साथ, राठौर पीओके के 16वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
सीधे चुना गया सदन का नेता
पीओके की विधानसभा में सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव रखा गया। इसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चौधरी अनवरुल हक को पीएम पद से हटाया गया। यह अविश्वास प्रस्ताव पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के विधायकों की ओर से सामने लाया गया था।
ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में ट्रंप ने खारिज की खुफिया रिपोर्ट, बोले-खशोगी की हत्या से अनजान थे MBS
अविश्वास प्रस्ताव के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने निर्णय लिया कि नया पीएम बनाने के लिए आगे मतदान के वक्त फैसल को 36 वोट मिले। वहीं उनके खिलाफ सिर्फ 2 वोट ही पड़े। 9 विधायक शामिल नहीं हुए। पीओके के संविधान अलग है। यहां पर अविश्वास प्रस्ताव में नामित उम्मीदवार को ही सत्ता हस्तांतरण का लाभ मिलता है। राठौर सीधे ही सदन के नेता चुन गए। विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया।
राठौर का राजनीतिक सफर
राठौर ने 2006 में राजनीति में प्रवेश किया और 2011 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता। वह पीपीपी के महासचिव रहे हैं। फैसल के पिता मुमताज हुसैन राठौर (Mumtaz Hussain Rathore) भी पीओके के पीएम रह चुके हैं। वह पीओके के तीसरे पीएम थे। 55 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।