.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5570dd3d-e222-40b2-b6c1-eaecce02efba&w=3840&q=75)
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद की खुर्जा कोतवाली नगर पुलिस ने नकली नोटो के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि 200 और 100 रुपए के नकली नोटो को गाड़ियां लेकर खुर्जा से मुबीन और अंकित गाजियाबाद के बाजार में ठिकाने लगाने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि थाना खुर्जा नगर पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुबारिकपुर की ओर रजवाहे की पुलिया के पास से 2 अभियुक्तों को 1.5 लाख रुपये की नकली करेंसी, नकली नोट छापने के उपकरण व जेवर से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया ।
प्रिन्टर से नकली नोट छापते थे
नकली नोटो के साथ गिरफ्तार मुबीन पुत्र अल्ला मेहर निवासी सीकरा थाना खुर्जा देहातअंकित पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम बिचौला थाना खुर्जा देहात बुलन्दशहर से पूछताछ के बाद बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रिन्टर से नकली नोट छापते है तथा नोट छापकर बाजार में असली के रुप में चला देते है। दोनो अभियुक्त नकली नोट लेकर जनपद गाजियाबाद में बेचने जा रहे थे। बरामद मोटरसाइकिल को वर्ष 2024 में जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर क्षेत्र से चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना जेवर पर रिपोर्ट दर्ज है।