नई दिल्ली। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। सांसद ने स्वयं इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम यूनिट द्वारा उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फर्जी फेसबुक अकाउंट का नाम ‘Monoj Tiwari BJP’ था। इस अकाउंट के जरिए कथित तौर पर जनता में भ्रामक संदेश और अफवाहें फैलाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे सांसद की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया।
शिकायत में बताया गया है कि फर्जी अकाउंट पर सांसद का नाम, फोटो और वीडियो अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल किए गए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले को हाई-प्रोफाइल साइबर अपराध माना है और फर्जी अकाउंट बनाने वाले की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।