
मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली हेल्थ सप्लिमेंट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। थाना खालापार पुलिस ने किदवई नगर में मौजूद एक फैक्ट्री पर छापा मारकर USA, Russia और Japan ब्रांड के नकली हेल्थ सप्लिमेंट की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री से करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के तैयार सप्लिमेंट, कच्चा माल और मशीनें मिली हैं।
आरोपी महंगे विदेशी ब्रांड के सप्लिमेंट बनाते थे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आसिफ सैफी और जावेद सैफी के रूप में सामने आई है। ये दोनों आरोपी महंगे विदेशी ब्रांड के सप्लिमेंट की नकली पैकिंग बनाकर इन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा करते थे। बरामद माल में प्रोटीन पाउडर, क्रेटीन, ओमेगा-3 कैप्सूल समेत कई न्यूट्रासूटिकल प्रोडक्ट मिले हैं। वहीं मौके से पुलिस ने पैकिंग मशीन, कैप्सूल बनाने की मशीन और प्रिंटर भी मिला।
न्यूट्रासूटिकल बनाने का लाइसेंस भी है
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास न्यूट्रासूटिकल बनाने का लाइसेंस भी है। वे इसका दुरुपयोग कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, बरामद माल की लागत करीब 15-20 लाख रुपये है। वहीं बाजार में इसकी कीमत कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये तक बताई गई है।
गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी
वही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि आरोपी लंबे वक्त से इस अवैध काम से जुड़ा हुआ था। नकली सप्लिमेंट के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। पुलिस बीते कई दिनों से इस सप्लाई चेन को तोड़ने का प्रयास कर रही थी। वह इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इस तरह के अवैध धंधे से युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। कई करोड़ का माल पकड़े जाने पर आसिफ गिरफ्तार हुआ था। जावेद ने बात में जमानत कराई थी। उस वक्त उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके नया लाइसेंस लेकर काम करना शुरू किया। पुलिस पता लगा रही है कि किसे माल बेचा जाता था। कौन सप्लायर है। ये जिम संचालकों को भी माल बेचा करते थे। इनका काम बीते दो साल से जारी था।