John Abraham:बालीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं ।जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म 'द डिप्लोमैट' में देखा गया था।आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होने सभी का दिल जीत लिया । उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फूलों का गुलदस्ता एक महिला स्टाफ को देते हुए नजर आ रहे हैं। महिला खुशी से झूम उठती है । जॉन अब्राहम के इस कारनामे को देख कर उनके फैंस खुश हुए और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। चलिए आपको को भी दिखाते हैं।
क्या है वायरल वीडियो
सामने आए वीडियो में जॉन अब्राहम एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। वो मुस्कुराते हुए जैसे ही बाहर आते हैं तो एक फैन उनके करीब आकर उन्हें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट करता है। एक्टर इसे लेकर उसे थैंक्स कहते हैं और उससे कुछ बातें करते हैं। इसके बाद एक्टर उससे गुजारिश करते हैं कि क्या वो इस गुलदस्ते को एयरपोर्ट महिला स्टाफ कर्मचारी को दे सकते हैं। शख्स के हां कहते ही जॉन अब्राहम आगे बढ़कर उस महिला स्टाफ को गुलदस्ता दे देते हैं और वह बहुत खुश हो जाती है। वह बार-बार एक्टर को थैंक्यू कहती हैं और जॉन अब्राहम मुस्कराते हुए दिखाई देरहे हैं।
फैंस कर रहे वीडियो पर कमेंट
वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हुए। उन्होंने जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'ये बंदा पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलग है।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप बहुत नेक और अलग हैं और मेरे हीरो हैं। आपकी सभी फिल्में कामयाब हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप मेरे लंबे वक्त से क्रश रहे हैं। मेरी टीनएज के वक्त से।'John Abraham: