
jagdeep dhankhar farewell invite: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद अब तक वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. न ही उन्होंने अपने फेयरवेल को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सरकार से आग्रह किया था कि उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जानी चाहिए, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है. इस बीच विपक्ष ने खुद ही जगदीप धनखड़ को विदाई भोज देने का फैसला किया और उन्हें आमंत्रण भी भेजा गया.
स्वास्थ्य कारण या रणनीतिक चुप्पी
जगदीप धनखड़ के अचानक पद छोड़ने के बाद से वह सार्वजनिक जीवन से गायब हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों के चलते दिया, लेकिन विपक्ष को इस पर शक है. विपक्ष का मानना है कि उनका अचानक गायब हो जाना और अब तक फेयरवेल में शामिल न होना किसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है. उनके न आने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
यह भी पढ़ेंःBike stunt video: बाइक स्टंट में बबुआ जी को लगी जोरदार चोट, वीडियो देख बोले लोग- "ये तो होना ही था"
विपक्ष की पहल और सरकार की चुप्पी
विपक्ष ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि एक गरिमामयी विदाई सुनिश्चित की जा सके. हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि जगदीप धनखड़ इस आमंत्रण को स्वीकार करेंगे या नहीं. वहीं, सरकार की तरफ से भी कोई स्पष्ट संदेश नहीं आया है, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या जगदीप धनखड़ की चुप्पी सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी है या इसके पीछे कोई राजनीतिक वजह भी है.