Farrhana Bhatt On Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 बहुत ही शानदार रहा है। इस शो में गौरव खन्ना ने विनर की ट्रॉफी अपने नाम की तो वहीं फरहाना भट्ट रनरअप रहीं। फरहाना भट्ट की जर्नी उतार चढ़ाव भरी रही। इसी बीच एक्ट्रेस ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि जब वीकेंड का वार पर उन्हें उनके शब्दों और गुस्से वाले एटीट्यूड के लिए सलमान खान ने डांटा तो वह टूट गई थीं। उन्होंने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि एक टाइम ऐसा आया था जब वो शो छोड़ना चाहती थीं।
हर शब्द ज़ोर से पढ़ने को कहा
फरहाना ने शो से बाहर आने के बाद पिंकविला को दिए खास इंटरव्यू में अपनी जर्नी के बारे में बात की। फरहाना ने उस समय को याद किया जब उन्हें वीकेंड के वार में सलमान खान से गलत भाषा का इस्तेमाल करने पर डांट पड़ी थी। उन्होंने कहा जब सलमान खान उनकी गालियों की एक डिक्शनरी लेकर आए और उन्हें हर शब्द ज़ोर से पढ़ने को कहा, फरहाना ने कहा, “पहले तो मुझे समझ नहीं आया कि ये डिक्शनरी क्यों बनी? लेकिन उस वीकेंड मेरी गलती थी। मैं बहुत गुस्से में थी और किसी को कुछ भी सुना रही थी। सलमान खान ने मुझे डिक्शनरी पढ़ने को कहा, और मैंने सचमुच उसे पढ़ डाला। मैं पढ़ रही हूं और मुझे हंसी आ रही थी।”
यह भी पढ़ें: January 2026 Theatre Release: साल के पहले महीने बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका! बॉर्डर 2 सहित ये फिल्में होंगी रिलीज
"भूल जाती हूं कि मैं नेशनल टीवी पर हूं"
आगे उन्होंने कहा कि जब मुझे भाषा को लेकर सवाल होने लगे तब मुझे लगा था कि ज्यादा हो रहा है। मुझे ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मैं भूल जाती हूं कि मैं नेशनल टीवी पर हूं, लेकिन एक वक्त घर में ऐसा आया कि जब कोई एक शब्द घर के 10 लोग बोल रहे है कभी पिक नहीं किया जाता लेकिन जैसे ही फरहाना भट्ट बोल देती थी तो एक आग लग जाती थी वीकेंड पर, दूसरी डिक्शनरी निकल गई।
"मैं शो छोड़ना चाहती थी"
फरहाना ने खुलासा किया कि इस घटना ने उन्हें एहसास कराया कि उन्हें शो छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, "वह 11वां हफ्ता था और मैं बहुत खुश थी और सबसे कह रही थी कि आज मुझे कुछ सुनना नहीं पड़ेगा और दूसरी डिक्शनरी उसी वीकेंड पर निकली। मैं उस दिन सदमें में आ गई थी। मुझे लगा कि एक प्वॉइंट पे आपको लगता है कि बस नहीं करना है मुझे, मैं शो छोड़ना चाहती थी, वह एक ऐसा पल था जब बहुत ज्यादा हो गया था मेरे लिए।"