योगी सरकार की योजनाएं किसानों के लिए ऐसी वरदान साबित हो रही है जिसने विपक्ष को भी हैरान कर दिया है. योगी लगातार किसानों के लिए एक के बाद एक ऐसी योजनाएं चला रहे है जिससे किसानों की लाइफ में सुधार तो होगा ही साथ ही देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा, क्योंकि योगी सरकार अब किसानों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है जिसकी मांग पिछले काफी समय से यूपी में हो रही थी, अब किसानों को किसी भी सूदखोर के पास नहीं जाना पड़ेगा, योगी सरकार कम ब्याज दर पर अब किसानों को लोन देगी, जिससे न सिर्फ किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा. बल्कि उनकी आमदनी में भी बढ़ावा होगा.
किसानों का भविष्य भी होगा उज्ज्वल
दरअसल प्रदेश के छोटे किसानों की काफी समय से मांग थी कि उन्हें यूपी में कम ब्याज पर लोन मिले, जिसके लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, अब यूपी में किसानों को कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि योगी ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू करेगी. इस योजना से किसानों को सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी साथ ही उनके बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल होगा, इतना ही नहीं इस लोन से छोटे किसानों की हर मुश्किलें भी खत्म हो जाएंगी और वो अच्छे बीज को खरीद कर खेती कर सकेंगे और अपनी फसलों को मार्केट में अच्छे दामों पर बेच सकेंगे, योगी के इस फैसले से किसानों की हर मुश्किल आसान हो जाएगी और उनका हित होगा.
UP के हर किसान को मिलेगा लाभ
इसके साथ ही खबर तो ये भी है जो किसान कर्ज में डूबे हैं उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि यूपी के किसानों के लिए योगी कर्ज माफी पर जल्द बड़ा फैसला ले सकते हैं. हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि योगी किसानों के लिए कई बड़े ऐलान जल्द कर सकते हैं जिसको लेकर अधिकारियों के साथ वो मंथन करने में लगे हुए हैं, बता दें योगी सरकार किसानों के लिए एक दो नहीं बल्कि कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिसका सीधा लाभ हर किसान परिवार को मिल रहा है, उनके बच्चों की पढ़ाई भी अब अच्छी हो रही है, इसके साथ ही किसान का बेटा या बेटी अब डॉक्टर, इंजीनियर भी बन रहे हैं क्योंकि योगी सरकार हर गरीब, किसान परिवार की आर्थिक मदद भी करती है.