Krishi Unnat Yojana: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए कई योजनाएं तरह की योजनाएं आती हैं. भारत सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी अपने-अपने स्तर से किसानों के लिए अलग-अलग योजनाएं लाई जाती हैं. जिससे किसानो को फायदा पंहुच सके. किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक और तकनीकी उपकरण खरीदने के लिए सरकारों की ओर से काफी सहयोग दिया जाता है. किसानों को स्थिति को कैसे और बेहतर किया जा सके इसलिए इस राज्य ने कृषि उन्नति योजना का ऐलान किया है.
इस राज्य में लागू होगी योजना
कृषि उन्नति योजना का एलान छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है इसका उद्देश्य है कि राज्य के किसान फसल विविधिकरण करें, उन्नत तकनीक अपनाएं, और कृषि इनपुट्स पर मिलने वाली अनुदान राशि के माध्यम से लागत में राहत पाएं. इसके तहत किसानों को 10,000 से लेकर 15,351 प्रति एकड़ तक की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी. इस योजना के तहत उन किसानों को लाभ मिलेगा. जो किसान ekrishi.cg.nic.in पोर्टल पर रजिस्टर्ड है.
यह भी पढ़ेंःHeart Attack Viral Video: सिक्स मारते ही थम गई सांसे... वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कैसे उठाएं लाभ
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज ही ekrishi.cg.nic.in पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, अन्यथा आप इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे. पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन, फसल और बैंक से जुड़ी जानकारी सही-सही भरनी है. अलग से कोई फॉर्म नहीं भरना है. खरीफ 2025 में अगर आप इस योजना के दायरे में आना चाहते हो. तो इस प्रोसेस को पूरा करना जरूरी है.