
अगर आप रोज़ाना हाईवे या एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं, तो 15 अगस्त से आपका सफर और भी आसान हो जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) FASTag Annual Pass की नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. इस पास को लेने के बाद पूरे एक साल तक आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. गाड़ी पर लगा FASTag स्कैन होगा और बैरियर अपने आप खुल जाएगा. यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो डेली बेसिस पर लंबी दूरी तय करते हैं. जैसे ऑफिस जाने वाले, बिज़नेस ट्रैवल करने वाले, लॉजिस्टिक सेक्टर से जुड़े लोग या किसी खास रूट पर नियमित यात्रा करने वाले.
ये भी पढ़ें : Firozabad में पीर बाबा की मजार तोड़ी गई, हनुमान जी की रखी गई मूर्त, इलाके में बवाल
क्या है FASTag Annual Pass?
अभी तक FASTag के जरिए हर बार टोल टैक्स अपने आप कटता है, लेकिन रोज़ाना टोल प्लाजा पर स्कैनिंग और बैरियर खुलने में समय लग सकता है. एनुअल पास में आप पहले से तय रकम भरकर एक साल के लिए टोल फ्री एंट्री पा सकते हैं. इसका मतलब, तय किए गए रूट या टोल प्लाजा पर सालभर बिना किसी रुकावट के सफर कर सकते हैं.
एनुअल पास के लिए आवेदन करने से पहले ये कागजात तैयार रखें:
1. वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) – गाड़ी के वैध पंजीकरण की पुष्टि के लिए.
2. आधार कार्ड या पैन कार्ड – पहचान के लिए.
3. बैंक खाते की जानकारी – भुगतान और FASTag लिंक करने के लिए.
4. कंपनी के नाम पर आवेदन करने पर कंपनी का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र.
इन दस्तावेज़ों के बिना आपका आवेदन अधूरा रह जाएगा.
आवेदन की प्रक्रिया
1. राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप अपने स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करें. इसमें अकाउंट बनाकर लॉगिन करें.वाहन की जानकारी (RC नंबर आदि) भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें. पेमेंट करके आवेदन सबमिट करें.
2. NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. एनुअल पास सेक्शन में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और भुगतान करें. वेरिफिकेशन के बाद आपका एनुअल पास एक्टिव हो जाएगा.
एनुअल पास के फायदे
इससे आपके समय की बचत होगी. आपको टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा. सफर में सुगमता बनी रहेगी. लंबी कतार और कैश लेन-देन की झंझट खत्म होगा. ये एक किफायती विकल्प है, नियमित यात्रियों के लिए सालाना पैकेज में बचत होगी. आपके हर ट्रांजैक्शन और सफर का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा.
ध्यान रखने योग्य बातें
एनुअल पास खास टोल प्लाजा या रूट के लिए वैध होता है, सभी हाईवे पर फ्री यात्रा की अनुमति नहीं देता. पास की वैधता जारी होने की तारीख से एक साल होगी. नियम और शुल्क NHAI द्वारा तय किए जाएंगे, जो रूट और वाहन के प्रकार के अनुसार बदल सकते हैं. इस सुविधा के शुरू होने से रोज़ यात्रा करने वालों का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा. अगर आप भी हाईवे के नियमित यात्री हैं, तो 15 अगस्त के बाद FASTag Annual Pass ज़रूर बनवाएं और बिना रुके, आराम से सफर करें.