Fastag New Update: अगर आप भी ओवर टोल की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि बहुत जल्द देश में नई व्यवस्था से टोल वसूली होने वाली है. इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली गई है. यही महाराष्ट्र सहित कई हाईवेज पर नई व्यवस्था से टोल वसूली शुरू भी हो गई है. नए सिस्टम के तहत अकाउंट से सीधे प्रति किमी के हिसाब से टैक्स डिडेक्ट होगा. यानि ओवर टोल जैसी समस्या हमेसा के लिए खत्म हो जाएगी. जीएनएस के माध्यम से ही टोल संचालक के अकाउंट से पैसा काटा जाएगा.
ओवर टोल देने की शिकायतों की भरमार
दरअसल, देशभर में सभी हाईवेज पर ओवर टोल की शिकायतें सामने आ रही थी. जिसके बाद परिवहन विभाग ने इसका रोड़मैप तैयार किया और नई व्यवस्था जल्द ही पूरे देश में लागू करने की योजना बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों बाद हाईवेज से टोल प्लाजा खत्म करने की तैयारी चल रही है. हालांकि कुछ हाईवे पर तो जीएनएस सिस्टम से टोल वसूली शुरू हो गई है. साथ ही सरकार ने जिन वाहनों में जीएनएस सिस्टम लगा है. ऐसे लोगों को 20 किमी तक टोल रोड मुफ्त में यूज करने की छूट भी प्रदान की हुई है.
फिलहाल दोनों करेंगे काम
आपको बता दें कि फिलहाल फास्टैग और सैटेलाइट सिस्टम दोनों से टैक्स वसूली होगी. लेकिन कुछ ही दिनों में फास्टैग को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ ये सूचना मिल रही है. मंत्रालय की तरफ से नेशनल हाईवे फीस नियम, 2008 को संशोधित कर दिया गया है. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को भी शामिल किया गया था.
ऐसे करेगा काम
सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम आने के बाद किसी भी वाहन को एक सैकेंड के लिए भी टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि आपका मीटर टोल रोड शुरू होते ही शुरू हो जाएगा. साथ ही प्रति किमी के हिसाब से जैसे ही आप टोल रोड समाप्त करेंगे आपके खाते में टैक्स सैटेलाइट माध्यम से काट लिया जाएगा. इसमें आप जितनी टोल रोड यूज करेंगे उतना ही पैसा आपके खाते से कटेगा..