
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो समुदाय आपस में भिड़ गए। यहां पर 200 साल पुरारे नवाब अब्दुल समद के मकबरे को लेकर हिंसा भड़क उठी। यह मकबरा आबूनगर रेडाइया में स्थित है। मकबरे के करीब बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के लोग मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया है कि यह मंदिर है. यहां पर पूजा-अर्चना करने की मांग हो रही है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है.
हिंदू संगठनों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष समेत बजरंगदल और वीएचपी ने इस मकबरे को ठाकुर जी का मंदिर बता दिया है। संगठन ने 11 अगस्त को पूजा पाठ करने को लेकर चेताया। हिंदू संगठन की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने मकबरे को बल्लियों की मदद से बैरिकेडिंग कर दी थी. यहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। बावजूद इसके लोगों ने बैरिकेडिंग को तोड़ डाला. यहां पर अचानक हालात तनावपूर्ण हो गए। पूरे शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी को लगाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
जानें पूरा विवाद
यह मामला रेडईया मोहल्ले का है। यहां पर मौजूद मकबरा 200 साल पुराना है. पूरा विवाद शिव मंदिर बनाम मकबरे को लेकर हो रहा है। हिंदू सगठन के अनुसार, यहां पर पहले शिव और श्रीकृष्ण मंदिर था. हिंदू संगठनों के अनुसार, यहां पर मंदिर को तोड़ा गया था. इस दावे के बाद से मामला पूरी तरह से बिगड़ गया। हिंदू संगठनों ने मकबरे में कमल का फूल और त्रिशूल के निशान को होने के सबूत पाए। इस दौरान कुछ दिन पहले 11 अगस्त को यहां पर पूजा करने को कहा गया। ऐसे में सुबह से लोग यहां पर इक्टठा होने लगे। ऐसे में यहां पर तनावपूर्ण माहौल हो गया.
हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदू महासभा के प्रांत उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी की अगुवाई में 300 भक्त मकबरे में दाखिल हो गए। यहां पर आरती-पूजन किया. इस दौरान दो मजारों को डंडे से तोड़ा गया। हजारों की तदात में लोग डाक बंगला चौराहे और आसपास के इलाकों में एकत्र हो गए।
पुलिस बल की भारी तैनाती
करीब 2000 हिंदू पक्ष और 1500 मुस्लिम पक्ष के लोग आमने-सामने थे. पथराव की घटनाएं आरंभ हो गईं। हालांकि इस दौरान कोई भी गंभीर घायल नहीं हुआ. एहतियात के तौर पर पूरे शहर में पुलिस और पीएसी की भारी तैनाती की गई।