जनपद के थाना खतौली क्षेत्र में फलावदा मार्ग पर कैलावडा के निकट ईटो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक ही परिवार के पिता पुत्र, वह महिला की मौत हो गई। पुत्र ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई उसके पिता की अस्पताल पहुंचने पर मौत हुई। इसके अलावा घायल घायल हुई महिला की मेरठ के अस्पताल में मृत्यु हुई। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनो मृतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की तहरीर पुलिस में दी गई है।
ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई भिड़ंत
खतौली थाना क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी 60 वर्षीय राजकुमार पुत्र मोहर सिंह का फलावदा निवासी साढू पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार को राजकुमार अपनी पत्नी मेहंदी और 30 वर्षीय बेटे सोनू के साथ बाइक से साढू का पता लेने के लिए घर से निकला। फलावदा मार्ग पर कैलावडा सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से बाइक आ गई। दोनों बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद बाइक सवार तीनो सड़क पर गिर गए।
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
इसी दौरान पीछे से आए ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तीनों को कुचलता हुआ निकल गया, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर राजकुमार की भी मौत हो गई।
परिवार के पति, पत्नी और बेटे की मौत
घायल मेहंदी की गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और मृतक पिता पुत्र के शवो को पोस्टमार्टम पर भेजा दिया। एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे की मौत होने से छछरपुर गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। बताया गया है कि दूसरे बाइक सवार भी घायल हुए थे लेकिन वह हादसे को देखकर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।