
अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने कहा कि जांचकर्ताओं को चार्ली किर्क के हत्यारे टायलर रॉबिन्सन के खिलाफ अपराध स्थल से डीएनए सबूत सामने आए हैं। पटेल ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, हमें छत पर मिले पेचकस और उस तौलिए पर डीएनए मिला है, जिसमें बंदूक लपेटी गई थी।
सामूहिक रूप से जांचकर्ताओं को जानकारी दी
उन्होंने बताया कि राइफल की जांच मैरीलैंड स्थित ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एंड एक्सप्लोसिव्स (एटीएफ) की प्रयोगशाला में की जा रही है। एफबीआई निदेशक ने बताया कि संदिग्ध के परिवार ने सामूहिक रूप से जांचकर्ताओं को जानकारी दी कि वह वामपंथी विचारधारा को मानता था। यह बीते कुछ वर्षों में अधिक हो गया था।
मीडिया के अनुसार, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और प्रभावशाली शख्स चार्ली किर्क को बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में दर्शकों के सामने गोली मारकर हत्या की गई थी, जब वह एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। घटना के करीब 33 घंटे के बाद 22 वर्षीय संदिग्ध को यूटा के वाशिंगटन काउंटी में गिरफ्तार किया गया। उसके रिश्तेदारों ने जांचकर्ताओं की ओर से जारी की गई। तस्वीरों से उसकी पहचान की गई।
रॉबिन्सन ने अपना अपराध कबूला
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने शुक्रवार को बताया कि रॉबिन्सन के एक पारिवारिक सदस्य ने अपने एक पारिवारिक मित्र से संपर्क किया। इसके बाद वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय को जानकारी दी कि रॉबिन्सन ने उनके सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।