फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब सिर्फ आठ टीमें बची हैं। फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं मेजबान अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको समेत कई बड़ी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
कब और किसके बीच होगा मुकाबला?
क्वार्टर फाइनल का पहला मैच 10 जुलाई को फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 जुलाई को स्पेन का सामना बेल्जियम से होगा। 12 जुलाई को नॉर्वे और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे, जबकि आखिरी क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की टक्कर स्विट्जरलैंड से होगी। सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार देर रात और सुबह खेले जाएंगे।
रोनाल्डो-नेमार का सपना टूटा
राउंड ऑफ-16 में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि स्पेन ने पुर्तगाल को मात देकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विश्व कप जीतने के सपने को तोड़ दिया। इन हारों के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें : 'दादा' की दास्तान, 65 शतक, Sachin संग रिकॉर्ड साझेदारी... क्यों आज भी खास हैं Sourav Ganguly?
अब हर मैच बनेगा फाइनल जैसा
टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने वाली चार टीमें ही ट्रॉफी की दौड़ में रहेंगी। ऐसे में अब हर मुकाबले में जीत ही सबसे बड़ा लक्ष्य होगी और फुटबॉल प्रेमियों को एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।