फीफा विश्व कप 2026 सिर्फ सबसे बड़े टूर्नामेंट के रूप में ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड इनामी राशि के लिए भी इतिहास में दर्ज हो गया है। इस बार कुल 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 8,395 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल रखा गया है। यह फीफा विश्व कप के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।
चैंपियन को मिलेंगे 490 करोड़ रुपये
टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को इस बार 51 मिलियन डॉलर यानी करीब 490 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं उपविजेता टीम को 33 मिलियन डॉलर (करीब 317 करोड़ रुपये), तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 29 मिलियन डॉलर (करीब 279 करोड़ रुपये) और चौथे स्थान की टीम को 27 मिलियन डॉलर (करीब 259 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
हर टीम को मिलेगा हिस्सा
फीफा ने इस बार सभी 48 क्वालिफाई करने वाली टीमों के लिए भी भागीदारी राशि तय की है। प्रत्येक टीम को लगभग 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये तैयारी और भागीदारी अनुदान के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग चरणों में अतिरिक्त पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।
पहली बार मिलेगी चैंपियनशिप रिंग
फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ विशेष चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। इसे विश्व कप विजेताओं के सम्मान में शुरू की गई नई परंपरा माना जा रहा है।
पिछले विश्व कप से कहीं ज्यादा इनाम
2022 विश्व कप में विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 348 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार चैंपियन टीम को इससे भी अधिक 51 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। कुल पुरस्कार राशि में भी पिछले संस्करण की तुलना में बड़ा इजाफा किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Mohammed Siraj की अनदेखी पर उठे सवाल, Akash Chopra ने चयनकर्ताओं से मांगा जवाब
फाइनल पर टिकी दुनिया की नजर
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल अब अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, जबकि स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दुनिया की नजर इस महामुकाबले पर होगी, जहां विश्व चैंपियन बनने के साथ रिकॉर्ड इनामी राशि भी दांव पर होगी।