Rajsthan Plane Crash: राजस्थान के चुरू में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक भारतीय सेना का प्लेन चुरू के रतन गढ़ में क्रैश हो गया और इस हादसे में दो लोगों अपनी जान गवां बैठे हैं. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है. मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची. जहां पर प्लेन पूरी तरह क्रैश होकर मलबे में तब्दील हो गया. पुलिस को मलबे के पास शव के टुकड़े मिले.
36 हजार फीट उड़ान भरता है ये प्लेन
खबर जनपद चुरू के रतनगढ़ से जहां एक भारतीय सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है. इस हादसे में दो लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर वायुसेना का जगुआर विमान क्रैश हुआ है. यह जगुआर फाइटर प्लैन ब्रिटिश-फ्रेंच सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट है. यह फाइटर विमान 36 हजार फीट तक की उड़ान भर सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार ये डेढ़ मिनट में लगभर 30 हजार फीट की ऊंचाई तय कर सकता है. तस्वीरों में खेत में हर तरफ विमान के छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दे रहे हैं.
इस विमान की खासियत
एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में जो भारतीय वायुसेना प्लेन क्रैश हुआ है, यह इस साल का तीसरा प्लेन है इससे पहले 2025 में ही भारतीय सेना के दो विमान क्रैश हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक जगुआर विमान को फ्रांस और ब्रिटेन 1970 में तैयार किया गया था. इस विमान खासियत ये थी कि ये कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए हमला करने में माहिर हैं. भारतीय वायुसेना ने 1979 में जगुआर लड़ाकू विमान को शामिल किया था.
आगे और पढ़ें: गणतंत्र दिवस क्यूं मनाया जाता हैं? इस लड़की के जवाब से आप भी हो जाएंगे हैरान....
2025 हुए प्लेन क्रैश
1. 7 मार्च हरियाणा के अंबाला में
2. 2 अप्रैल गुजरात के जामनगर में
3. 9 जुलाई राजस्थान के चुरू में