Maruti Suzuki Fronx: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए कई कारें बनाती है। ऐसी ही एक कार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx) है, जो काफी ज्यादा एक्सपोर्ट हो रही है। बता दें कि भारत में बनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार का एक्सपोर्ट 2 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है।
विदेशों में तेजी से बढ़ी मांग
आपको बता दें कि मारुति फ्रॉन्क्स मात्र 38 महीनों में 2 लाख एक्सपोर्ट यूनिट्स के आंकड़े तक पहुंचने वाली देश की सबसे तेज कार बन गई है। फ्रॉन्क्स का एक्सपोर्ट जून 2023 में शुरू हुआ था। शुरुआत की 1 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट होने में 25 महीने लगे थे। वहीं अगली 1 लाख यूनिट्स महज 12 महीनों में ही एक्सपोर्ट हो गया, जो विदेशों में इसकी तेजी से बढ़ती मांग को दर्शाता है।
घरेलू बाजार में भी शानदार बिक्री
वित्त वर्ष 2024-25 में फ्रॉन्क्स भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली पैसेंजर कार रही है। साल 2026 की दूसरी तिमाही में ही इसकी 23,803 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं। बता दें, जुलाई 2026 में भारत फ्रॉन्क्स की 19,473 यूनिट्स भारत में बिकी हैं। पिछले साल जुलाई में मारुति ने इस कार की 12,872 यूनिट्स को बेचा था। यानी ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल 51 फीसदी बढ़ी है। जून 2026 में मारुति फ्रॉन्क्स की 13,135 यूनिट्स बिकी थी।
यह भी पढ़ें: Youdha ने लॉन्च किया EPOD-Bharat इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, सिंगल चार्ज में चलेगी 227 किलोमीटर; जानें कितनी है कीमत
कितना है माइलेज
वहीं इसके माइलेज की बात करें, तो सीएनजी में इस कार का माइलेज 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। वहीं स्मार्ट हाइब्रिड में कार 21.5 किलोमीटर प्रति लीटर का और पेट्रोल वेरिएंट में 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज ऑफर करती है।
कितनी है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो फ्रॉन्क्स की कीमत 6.85 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 11.98 लाख रुपये तक जाती है।