
Firing Elvish Yadav house: गुरुग्राम स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कुख्यात भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी
भाऊ गैंग के गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने दावा किया कि गोलीबारी उन्हीं की ओर से की गई है। पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला गैंग की ओर से “परिचय” था और इसका मकसद चेतावनी देना है। गैंग ने आरोप लगाया कि एल्विश यादव ने बेटिंग एप का प्रचार कर कई परिवारों को बर्बाद कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सोशल मीडिया पर सट्टे को बढ़ावा देगा, उसे फोन कॉल या गोली का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस पोस्ट की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी देखेंःStrictness In jail: जेल में सख्ती, इस फेमस सुपरस्टार को नहीं मिल रही VIP सुविधा,प्रशासन ने ठुकराई मांग
पुलिस जांच और बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद से न सिर्फ एल्विश यादव बल्कि सोशल मीडिया से जुड़े तमाम लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस फिलहाल हमले के पीछे की साजिश और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं गैंग द्वारा जारी चेतावनी से यह साफ है कि आने वाले समय में ऐसे मामलों को लेकर पुलिस को और भी सतर्क रहना होगा। यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि अपराधी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल डर फैलाने और अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कर रहे हैं।