
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 2100 रुपये पात्र महिलाओं के खाते में 1 नवंबर को ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना का लाभ लाखों महिलाओं को मिलने वाला है, लेकिन आवेदन के बाद कुछ जरूरी काम करने होंगे ताकि आपको यह राशि मिले। यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्दी से मोबाइल एप पर जाकर फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी अपडेट करें।
आवेदन के बाद जरूरी कदम
आवेदन फॉर्म भरने के बाद, मोबाइल एप में ‘Update Scheme Benefit Amount’ टैब पर क्लिक करें। यहां आपको 2100 रुपये भरने होंगे और सबमिट करना होगा। इसके बाद ‘Track Application’ पर क्लिक करें और जांचें कि आपके आवेदन की स्थिति 'Completed' है या नहीं। अगर यहां 'Accepted' लिखा है तो दोबारा आवेदन चेक करें और किसी गलती को सुधारें।
यह भी देखेंःWoman Fight with Shivalinga: मंदिर में भगवान से लड़ने पहुंची महिला, शिवलिंग के सामने सिर पटका
शिकायत दर्ज करने का तरीका
यदि आपको आवेदन में कोई समस्या हो रही है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 या 1800-180-2231 पर कॉल कर सकते हैं या एप से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। योजना में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिनके परिवार की आय 1 लाख रुपये या उससे कम है और जो 23 वर्ष से ऊपर हैं।