.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dd00cae7d-3b95-4e0e-a825-f455a4a11287&w=3840&q=75)
first mobile office launched: दिल्ली के जनकपुरी में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के पहले मोबाइल ऑफिस का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अवसर पर लॉन्च किए गए इस मोबाइल ऑफिस को MLA ऑन व्हील्स – रेखा सरकार आपके द्वार नाम दिया गया है। इस पहल का मकसद लोगों को उनके घर के पास ही सरकारी सेवाओं तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जनता को मिलेगा घर-द्वार पर समाधान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह मोबाइल ऑफिस प्रधानमंत्री मोदी की उस सोच से प्रेरित है, जिसमें नेतृत्व का उद्देश्य सत्ता नहीं बल्कि जनता की सेवा है। उन्होंने बताया कि यह गाड़ी पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमकर सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उनकी शिकायतों को दर्ज कर संबंधित विभाग तक पहुंचाएगी। ऑफिस में लैपटॉप, क्लर्क और स्टेनो की सुविधा दी गई है ताकि समस्याएं व्यवस्थित तरीके से दर्ज होकर त्वरित कार्रवाई के लिए विधायक तक पहुंच सकें। खासतौर पर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को इस पहल से बड़ा लाभ मिलेगा, जिन्हें अब कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
आज जनकपुरी विधानसभा के ओल्ड पंखा रोड से दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री @ashishsood_bjp जी द्वारा खोले गए MLA ऑन व्हील्स – रेखा सरकार आपके द्वार’ मोबाइल ऑफिस का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी ने किया।
— Kamaljeet Sehrawat (@kjsehrawat) September 20, 2025
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस… pic.twitter.com/IPsxjlw3tj
पूरे देश में बनेगी मिसाल
कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा मोबाइल ऑफिस है, जिसका उद्देश्य है “हर समस्या का समाधान आपके द्वार”। यह ऑफिस सप्ताह के सातों दिन कार्य करेगा और इसे एक चलित विधायक कार्यालय की तरह डिज़ाइन किया गया है। इसमें वाई-फाई, माइक और बैठने की व्यवस्था भी है, जिससे किसी भी जगह पर लोगों की समस्याएं सुनी जा सकती हैं। सूद ने कहा कि इस तरह की पहल देशभर में शासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म करने का काम करेगी और निश्चित रूप से एक मिसाल साबित होगी।