FITM Research Fellowship: कैसा हो अगर पढ़ाई के साथ 75 हजार रुपए का स्टाइपेंड भी मिले। जी हां अब ये मुमकिन है। फोरम ऑन इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन यानी FITM की तरफ से रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवदेन मांगे गए हैं। इसमें छात्रों को हर माह 75 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है। बता दें कि, ये फेलोशिप उन छात्रों के लिए है, जो इंडियन ट्रेडिशनल मेडिसिन और इससे जुड़ी पॉलिसी पर शोध करना चाहते हैं। इसके लिए डॉक्टोरल और पोस्ट डॉक्टोरल करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर है।
कौन हैं एलिजिबल
इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतयी होना अनिवार्य है। साथ ही शोध का विषय भी पारंपरिक चिकित्सा या फिर इससे जुड़ी पॉलिसी पर होना चाहिए। फेलोशिप की गाइडलाइन में बताया गया है कि फार्माकोलॉजिकल, क्लिनिकल और फार्माकोग्नोसी रिसर्च करन ेवाले इस प्रोग्राम में नहीं आते हैं।
कितने लोगों को मिलेगी फेलोशिप
एफआईटीएम रिसर्च फेलोशिप पाने का मौका केवल 10 ही लोगों को मिलेगा। इसमें दो कैटेगरी हैं। 5 सीटें आयुष कैटेगरी के लिए और 5 नॉन आयुष कैटेगरी के लिए हैं। पोस्ट डॉक्टोरल और डॉक्टोरल दोनों के लिए ही 10-10 सीटें फिक्स हैं। हर माह मिलने वाली फेलोशिप की बात करें तो डॉक्टोरल फेलो 70 हजाप और पोर्ट डॉक्टोरल के लिए फेलोशिप 75 हजार मिलेगी।
कैसे करना होगा आवेदन
इस शोध फेलोशिप के लिए उम्मीदवार एफआईटीएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां इस फेलोशिप से जुड़ी हर एक जानकारी मिल जाएगी। ये जरूरी है कि आप आवेदन से पहले सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें। बता दें कि 11 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक ही आवदेन स्वीकार किए जाएंगे