Flaxseeds for Weight Loss : अलसी (Flaxseeds) एक सुपरफूड मानी जाती है, जो सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है. खासतौर पर वजन घटाने के लिए अलसी के बीज काफी असरदार माने जाते हैं. आइए जानें कि अलसी के बीज वजन कम करने में कैसे मदद करते हैं.
1. फाइबर से भरपूर
अलसी में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे भूख कम लगती है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं.
2. मेटाबोलिज्म को बढ़ावा
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और लिग्नान्स होते हैं जो शरीर के मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है.
3. शुगर लेवल नियंत्रित करना
फाइबर युक्त अलसी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है, जिससे इंसुलिन लेवल स्थिर रहता है और फैट जमा नहीं होता.
4. कब्ज से राहत
पाचन तंत्र को साफ और सक्रिय बनाए रखने में अलसी मदद करती है। बेहतर डाइजेशन से वजन घटाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है.
कैसे करें अलसी का सेवन?
1. भुनी हुई अलसी -
रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच भुनी हुई अलसी का सेवन करें.
2. पाउडर के रूप में -
अलसी को पीसकर पाउडर बना लें और दही, स्मूदी या सलाद में मिलाकर खाएं.
3. अलसी का पानी -
रातभर एक चम्मच अलसी पानी में भिगो दें, सुबह इसे छानकर पी लें.
सावधानियां -
- अत्यधिक सेवन न करें ( 1-2 चम्मच रोजाना पर्याप्त है ).
- गर्भवती महिलाएं या हार्मोनल इम्बैलेंस से पीड़ित लोग डॉक्टर से सलाह लें.