रेलवे के बाद अब हवाई यात्रा के क्षेत्र में भी एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब मध्य प्रदेश के यात्रियों को तीर्थ और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए लंबी वेटिंग या ट्रांजिट की परेशानी नहीं होगी। भोपाल और इंदौर से सीधी फ्लाइट द्वारा देश-विदेश के प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की सैर कराई जा रही है। इन खास फ्लाइट टूर पैकेजों में टिकट से लेकर होटल, खाने-पीने और गाइड तक की सुविधा दी जा रही है। यात्रा को आसान और आनंददायक बनाने की ये पहल यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
भोपाल और इंदौर से सीधी फ्लाइट टूर
अब तक रेल पर्यटन में सफर करवा चुके यात्रियों के लिए ये अच्छी खबर है कि उन्हें अब फ्लाइट द्वारा भी पर्यटन का अनुभव मिलेगा। भोपाल और इंदौर से शुरू होने वाली यह सेवा देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक नजारों वाली जगहों तक सीधी पहुंच दे रही है।
पांच शानदार टूर पैकेज तैयार
यात्रियों की मांग और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुल पांच अलग-अलग फ्लाइट टूर पैकेज तैयार किए गए हैं। इन पैकेजों में फ्लाइट टिकट, होटल में रहना, नाश्ता, रात का भोजन, लोकल ट्रैवल और गाइड की सुविधा शामिल है।
1. लद्दाख (भोपाल से) – 6 रात, 7 दिन | खर्च: ₹9,000/प्रतिदिन
2. हैदराबाद-मल्लिकार्जुन-ज्योतिर्लिंग-रामोजी (इंदौर से) – 3 रात, 4 दिन | खर्च: ₹6,600/प्रतिदिन
3. नेपाल (भोपाल से) – 5 रात, 6 दिन | खर्च: ₹7,000/प्रतिदिन
4. केरल (इंदौर से) – 6 रात, 7 दिन | खर्च: ₹9,300/प्रतिदिन
5. अंडमान (इंदौर से) – 5 रात, 6 दिन | खर्च: ₹8,700/प्रतिदिन
सभी सुविधाओं से लैस यात्रा
इन पैकेजों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह ऑल-इनक्लूसिव हैं। यात्री को केवल अपना बैग उठाना है, बाकी सारी व्यवस्थाएं पहले से तय होती हैं। इसमें डीलक्स होटल, दो टाइम मील, लोकल टूरिंग के लिए वाहन और प्रोफेशनल गाइड शामिल होते हैं।
बुकिंग कहां करें?
इन हवाई टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। इसके अलावा अधिकृत एजेंटों से भी ऑफलाइन बुकिंग संभव है।