Blinkit Vs Flipkart Minutes: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बहुत जेसी से आगे बढ़ रहा है। कई प्लेटफॉर्म तो 10 मिनट में सामान घर पहुंचाने का दावा करते हैं। इसी सिलसिले में दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की क्विक डिलीवरी सर्विस Flipkart Minutes तेजी से मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। स्विस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी USB की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट मिनट्स कई मामलों में मार्केट लीटर Blinkit के बाहद करीब पहुंच चुका है।
डार्क स्टोर्स का नेटवर्क मजबूत
फास्ट डिलीवरी के लिए डार्क स्टोर्स का होना जरूरी है। फ्लिपकार्ट मिनट्स ने देश के लगभग 130 शहरों में 1,000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स का नेटवर्क तैयार कर लिया है। जिससे डिलीवरी स्पीड और कवरेज में बड़ा फायदा मिल रहा है।
ब्लिंकिट के बराबर पहुंचा ऑर्डर वैल्यू
इसके अलावा एवरेज ऑर्डर वैल्यू के मामले में भी मिनट्स सीधे ब्लिकिंट को टक्कर दे रहा है। फ्लिपकार्ट मिनट्स का एवरेज ऑर्डर वैल्यू करीब 500 से 530 रुपये के बीच है, जबकि ब्लिंकिट का यह वैल्यू करीब 518 रुपये है। वहीं, जब मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑडर्स की बात आती है, तो एवरेज ऑर्डर वैल्यू और ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि इस कैटेगरी में फ्लिपकार्ट का अनुभव पुराना और मजबूत है।
हर स्टोर पर ऑर्डर्स की भरमार
बता दें कि फ्लिपकार्ट मिनट्स के हर स्टोर पर रोज 800 से 1000 ऑर्डर्स आ रहे हैं, जबकि पुराने स्टोर्स में यह संख्या 1200 से 1500 ऑर्डर्स रोजाना तक पहुंच गई है। इससे पता चलता है कि फास्ट कॉमर्स ऐप्स की डिमांड कितनी तेजी से बढ़ रही है। बता दें, लगभभ 60 फीसदी डिमांड बड़े मेट्रो शहरों से है, लेकिन अब छोटे शहरों में भी इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: इंसाने के लिए बना फ्रिज! जापान में लॉन्च हुआ 'Human Refrigerator’, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
फ्लिपकार्ट मिनट्स का अगला कदम
फ्लिपकार्ट मिनट्स आने वाले समय में अपने डार्क स्टोर्स की संख्या और बढ़ा सकता है। कंपनी अगले साल के मध्य तक 1000 नए डार्क स्टोर्स और खोलने का प्लान बना रही है। इससे कंपनी की डिलीवरी क्षमता दोगुनी हो जाएगी।