Fog Tips: दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से तापमान कम हो रहा है। जिसके कारण चारों ओर घना कोहरा छाया हुआ है औ सड़क पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत कार या बाइक चलाने में होता है। यह परेशानी बड़ी घटनाओं का कारण भी बन जाती है। अगर आपको भी सर्दियों के सीजन में ऐसी समस्या होती है तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कार में किस तरह के फीचर का उपयोग कर विंडशील्ड से धुंध को मिनटों में साफ किया जा सकता है।
कुछ देर के चला दें एसी
कोहरे में गाड़ी के विंडशील्ड पर मिस्ट जमने लगती है जिससे ड्राइव करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस परेशानी से बचने के लिए आप 1 नंबर पर कुछ समय के लिए एसी चला दें। एसी चलाने से कार के विंडशील्ड से मिस्ट उड़ जाएगी और ग्लास क्लियर हो जाएगा।
डीफॉगर का करें इस्तेमाल
कार में कई तरह के फीचर्स को ऑफर किया जाता है। जिनमें से कई ऐसे फीचर होते हैं जिनकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। ऐसा ही एक फीचर Defogger होता है। इस फीचर के कारण सर्दियों में कार की विंडशील्ड पर जमने वाली धुंध को मिनटों में हटाया जा सकता है। कार के एसी पैनल में कई बटन दिए जाते हैं। जिसमें डिफॉगर का बटन भी होता है। डीफॉगर का बटन दबाने से कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि रियर शीशा भी बिल्कुल साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: New Helmet Launch: Studds ने लॉन्च किया Jet Toxic हेलमेट, जानें कीमत और खासियत
देसी जुगाड़
घर में मौजूद शेविंग फोम या कच्चे आलू का उपयोग करके ठंड के दिनों में कार की विंडशील्ड को फॉग को हटा सकते हैं। इसके लिए शेविंग फोम को कपड़े की मदद से शीशे के अंदरूनी हिस्से पर फैलाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें। ऐसा करने से शीशा अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
ब्लोअर की स्पीड का भी रखें ध्यान
कार में हवा की स्पीड का भी ध्यान रखना चाहिए। ब्लोअर की स्पीड को विंडशील्ड की ओर कर के बाद बढ़ा देना चाहिए। जिससे विंडशील्ड पर जमी धुंध को हटाया जा सकता है।