UP News: सोमवार/मंगलवार की देर रात और तडके उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा काल बन गया। अलग-अलग जगहों पर हुई सडक दुर्घटनाओं में दर्जनों की मौत की खबर है। घायलों की संख्या पचास से ऊपर पहुंच गयी है। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे के अलावा बस्ती में भी कोहरे की वजह से भीषण सडक हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा उन्नाव में भी सडक हादसे हुए हैं।
सीएम ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायलों को पचास हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी । सबसे भीषण हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। जहां सात बसें और ती कारें टकराईं, अब तक इस हादसे में चार लोगों की की जिंदा जलकर मौत होने की खबर है। मौतों का आंकडा और बढने की आशंका है।
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे घने कोहरे के कारण मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 पर सात बसों और तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चार लोगों की जलकर मौत
हादसे में अब तक चार लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। एक चश्मदीद के अनुसार, करीब 20 एंबुलेंस की मदद से लगभग 150 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही DM और SSP समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया
पुलिस, फायर ब्रिगेड,एनएचएआई और एसडीआरएएफ की टीमें आग बुझाने औरबचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत कार्य जारी है। बस्ती में कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा हरदिया चौराहे पर हुए भीषण सडक हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की सूचना मिल रही है। बस में कुल 11 यात्री सवार थे। दो घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
कार सवार चार लोगों की मौत
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह छह बजे 100 किलोमीटर की रफ्तार से जा रही फार्चयूनर कार बांगरमऊ क्षेत्र में हवाई पट्टी पर रखे बोल्डर से टकरा कर पलट गयी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ की तरफ जा रही कार वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर में टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सभी गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले थे, एक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही कार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर पहुंची थी कि घना कोहरा होने से किसी वाहन की टक्कर से करीब 500 मीटर दूर तक डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटी खाकर चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) वर्ष पुत्र विनोद अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल (20 ) वर्ष पुत्र सतीश अग्रवाल निवासीगण कस्बा व थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। परिजनों से संपर्क का प्रयास की।