Health tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, नींद की कमी, तनाव और खराब खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियां आम हो गई हैं, जो दिल की सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी दिनचर्या में स्वस्थ खानपान को शामिल करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। भारत में बीते कुछ वर्षों में दिल की बीमारियों (Heart Diseases) के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसका मुख्य कारण खराब खानपान, तनावभरी जिंदगी और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से कमी की वजह से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी तमाम बीमारियां बढ़ रही हैं। अगर आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ बेहद जरूरी चीजें शामिल करें जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करती हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करती हैं।
जीवन शैली को करें ठीक
इसलिए आज की जरूरत है कि हर कोई हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान फॉलो करे। खासतौर पर अगर आप हार्ट डिजीज से पीड़ित हैं या फिर आपके परिवार में हार्ट डिसीस की हिस्ट्री रही है तो आपको अपनी डाइट में तुरंत बदलाव कर लेना चाहिए। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स से भरपूर डाइट दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जो हार्ट डिसीस के रिस्क को कम करने में काफी मददगार होते हैं।
हरी सब्जियां और रंग-बिरंगे फल खाएं
हरे पत्तेदार साग जैसे पालक, मेथी, केल और रंगीन सब्जियां जैसे गाजर, शकरकंद और टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि दिल को भी मजबूत रखते हैं। इनका नियमित सेवन हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करता है।
बेरीज भी हार्ट को रखती हैं हेल्दी
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, जामुन जैसे फल एंटीऑक्सिडेंट्स के बेहतरीन स्रोत होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। बेरीज में एंथोसायनिन एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है जो ऑक्सिडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। ऑक्सिडेटिव तनाव और सूजन हार्ट डिसीस का रिस्क बढ़ाते हैं।
साबुत अनाज करें शामिल
साबुत अनाज जैसे दलिया, ब्राउन राइस, क्विनोआ और मल्टीग्रेन ब्रेड में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त करता है और दिल को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।