Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार होना आम बात है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, वह खासतौर से जल्दी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। अक्सर लोग इन समस्याओं से राहत पाने के लिए पेनकिलर या पैरासिटामोल जैसी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन, अगर सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू है, तो आप घरेलू इलाजों से भी जल्दी ठीक हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन चीजों का सेवन कर के सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है।
हल्दी वाला दूध
अगर आप मानसून के दिनों में सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
सूप
सर्दी-जुकाम होने पर वेजिटेबल या चिकन सूप पीना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचाती है। सर्दी-जुकाम में सूप पीने से जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।
हर्बल टी
सर्दी-जुकाम होने पर अदरक, तुलसी या लौंग की हर्बल टी पीना बेहद फायदेमंद होता है। आपको सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए हर्बल टी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
यह भी पढ़ें: Monsoon Health Tips: मानसून में जरूर पिएं नींबू की चाय, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
अदरक का काढ़ा
मानसून में सर्दी-जुकाम होने पर अदरक का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और सर्दी-जुकाम से लड़ने में मदद करते हैं।
काली मिर्च का काढ़ा
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो आप काली मिर्च के काढ़े का सेवन भी कर सकते हैं। क्योंकि काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत दिलाते हैं।