इन दिनों इंटरनेट पर गिबली स्टाइल की तस्वीरों का ट्रेंड चल रहा है। वैसे तो लोग मजे के लिए इन तस्वीरें को बना रहे हैं, लेकिन आप इस ट्रेंड को कमाई का जरिया बना सकते हैं। अगर आप डिजाइन बनाने के शौकीन हैं और इसकी बारीकियों को समझते हैं, तो आप इस शौक को कमाई का जरिया बना सकते हैं। कैसे.....आइए हम आपको बताते हैं।
Ghibli जिसे Studio Ghibli के नाम से जाना जाता है, जापान का एक मशहूर एनीमेशन स्टूडियो है। यह स्टूडियो हाथों से बनी तस्वीरों को एनिमेशन में बदलकर फिल्में तैयार करता है। Ghibli का मतलब होता है सपनों जैसे दृश्य, सॉफ्ट कलर टोन, भावनाओं से भरपूर किरदार और खूबसूरत लैंडस्केप। ये स्टाइल आज की डिजिटल दुनिया में बहुत पॉपुलर है, खासकर फैंटेसी और रेट्रो एनीमेशन के शौकीनों के बीच में।
इस तरह की इमेज का आप डिजिटल आर्ट, सोशल मीडिया कंटेंट या वेबसाइट डिजाइन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे बनाएं कमाई का जरिया.....
1. आज फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स में ग्राफिक आर्टिस्ट की भारी डिमांड रहती है। आप फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स पर क्लाइंट्स की जरूरत के मुताबिक Ghibli स्टाइल में तस्वीरें जनरेट कर बेच सकते हैं।
2. घिबली पोस्टर, वॉलपेपर, डिजिटल कार्ड्स या प्रिंट को भी बेचकर कमाई की जा सकती है।
3. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन इमेज का इस्तेमाल कर क्रिएटिव रील्स और पोस्ट बनाएं। फॉलोअर्स बढ़ने पर स्पॉन्सरशिप और मॉनिटाइजेशन के जरिए कमाई की जा सकती है।
4. अगर आप ब्लॉगिंग जानते हैं तो “Ghibli Art” पर एक ब्लॉग बना सकते हैं और उसमें अपनी इमेज यूज करके ट्रैफिक ला सकते हैं। Google AdSense और अफिलिएट से कमाई संभव है।
आज की AI तकनीक ने क्रिएटिव लोगों को कमाई के अनगिनत रास्ते दे दिए हैं। अगर आपके अंदर कला है और कुछ नया करने का जज्बा है, तो AI टूल्स से बनी गिबली तस्वीरों के शौक को प्रोफेशन में बदलें। आपको एक आइडिया, थोड़ा हुनर और सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है।