
भारत पर अमेरिका लगातार दबाव बनाने में लगा है कि वह रूस से तेल की खरीदारी न करे। इसके लिए अमेरिका की ओर से भारी भरकम 50 फीसदी का टैरिफ भी लगाया गया है। इस बीच भारत ने साफ कर दिया वह ऐसे फैसले लेगा जो भारत के हित होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ भारत के ऊर्जा संबंधों का बचाव करते हुए कहा कि हमारी तेल खरीद राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों के हित में है। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में व्यापार का मामला आड़े आ रहा है। भारत स्वतंत्र रूप से निर्णय लेना जारी रखेगा। विदेश मंत्री ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर जोर दिया। रूसी तेल की खरीद पर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया.
जयशंकर ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि व्यापार-समर्थक अमेरिकी प्रशासन के लोग दूसरों पर व्यापार करने का आरोप लगा रहे हैं. अगर आपको भारत से तेल या रिफाइंड प्रोडक्ट खरीदने में परेशानी है तो मत खरीदों। आपको इसके लिए मजबूर नहीं कर रहा। यूरोप खरीदता है,अमेरिका खरीदता है. अगर आपको नहीं पसंद,न खरीदें.
जयशंकर का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है। जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव बना हुआ है. अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसमें 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ भी शामिल है. रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर ये पेनल्टी लगाई गई है.
हमने तेल खरीदा तो कीमतें स्थिर हुईं
जयशंकर ने कहा कि 2022 में जब तेल के दाम बढ़े, तो दुनियाभर में चिंता काफी बढ़ गई। उस समय यह कहा गया था कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना चाहेगा तो खरीदने दें. क्योंकि इससे कीमतों में स्थिरता आएगी। भारत की खरीदारी का उद्देश्य बाजारों को शांत रखना है। हम कीमतों को स्थिर रखने को लेकर रूस से तेल खरीद रहे हैं. यह राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों के हित में होगा।