Pethe Ki Mithai : त्योहारों का सीज़न हो या कोई खास अवसर, मिठाइयों के बिना सब अधूरा लगता है. बाजार की मिठाइयों का स्वाद तो लाजवाब होता है, लेकिन उसमें मिलावट की संभावना, ज्यादा चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स की मात्रा हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही बेहद स्वादिष्ट, हेल्दी और शुद्ध पेठे की मिठाई बना सकते हैं, जो ना सिर्फ खाने में लाजवाब होगी बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प साबित होगी.
पेठा मुख्यतः सफेद कद्दू (ash gourd या winter melon) से बनता है, जो फाइबर और पानी से भरपूर होता है. यह मिठाई विशेष रूप से उत्तर भारत, खासकर आगरा की प्रसिद्धता का हिस्सा रही है. बाजार के पेठे की तुलना में जब आप इसे घर पर बनाते हैं, तो आप चीनी की मात्रा, शुद्धता और स्वाद में अपने अनुसार बदलाव कर सकते हैं.
घर पर पेठा बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे क्वालिटी के सफेद पेठे का चुनाव करें. उसे छीलकर बीज निकाल लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. फिर इन टुकड़ों को चूने के पानी में कुछ घंटे भिगोकर रखें, जिससे ये कुरकुरे बने रहें. इसके बाद उन्हें अच्छे से धोकर उबालें, फिर चीनी की चाशनी में पकाएं. आप चाहें तो इलायची, केसर या रोज़ वॉटर जैसी प्राकृतिक फ्लेवरिंग भी मिला सकते हैं.
अगर आप डायबिटिक हैं या हेल्थ कॉन्शस हैं, तो पेठा को गुड़ या शहद में भी तैयार किया जा सकता है. यह स्वाद में थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन सेहत के लिए कहीं बेहतर विकल्प है.
तो अगली बार जब आपका मन मिठा खाने का हो, तो बाजार की मिलावटी मिठाई लेने के बजाय घर पर बना टेस्टी और हेल्दी पेठा ट्राई करें. यह न केवल आपके अपनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा, बल्कि आपके पाक-कौशल की भी तारीफ होगी.