
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारत को करीबी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में आजाद महसूस करती हैं और उन्हें यहां रहने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक बांग्लादेश में एक वैध और लोकतांत्रिक सरकार नहीं बनती है, तब तक वह वापस नहीं जाएंगी।
दिल्ली में मैं आजाद रहती हूं: हसीना
शेख हसीना ने कहा, "दिल्ली में मैं आजाद रहती हूं, मगर मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होती है।" उन्होंने बताया कि उनके पिता और भाइयों की बेरहमी से हत्या के बाद से वह हमेशा सावधान रहती हैं। सत्ता से हटने के बाद से भारत में निर्वासन में रह रहीं।
ये भी पढ़ें: Trump said Big Thing: ट्रंप ने मोदी की तारीफ में कही बड़ी बात- बोले, सबसे अच्छे दिखने वाले और सबसे सख्त नेता
राजनीतिक गतिविधियों को दबाने का प्रयास हो रहा
शेनिकख हसीना बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद अगस्त में सत्ता से हटने के बाद से भारत में निर्वासन में रह रही हैं। उनकी पार्टी अवामी लीग पर रोक लगाने की मांग को लेकर वह चिंतित हैं। उनका कहना है कि यह उनकी राजनीतिक गतिविधियों को दबाने का प्रयास हो रहा है।
ऐसे विरोध प्रदर्शन भड़का
उन्होंने कहा, ‘घर जाने की इच्छा है. पर तभी, जब वहां वैधानिक सरकार हो। कानून का राज हो.’ ढाका में हसीना की सत्ता खत्म होने की वजह छात्र आंदोलन बताया जाता है. भर्ती में ‘कोटा सिस्टम’ को विरोध प्रदर्शन भड़क गया। युवाओं का गुस्सा हिंसक हो गया. भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास तक को नहीं छोड़ा. हसीना को रातोरात दिल्ली की ओर निकला पड़ा।