
Bulandsahar News: कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जंक्शन रोड स्थित जाहिदपुर कला में बने कार्यालय में खुर्जा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। रंजिशन हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जाहिदपुर कला में वारदात से हड़कंप मच गया।
भाई ने पुलिस को सूचना दी
आपको बता दें कि जाहिदपुर कला गांव के रहने वाले विनोद चौधरी (49) खुर्जा और जेवर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार विनोद चौधरी की पत्नी दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रहती थी और खुर्जा के जाहिदपुर स्थित मकान में विनोद चौधरी अकेले रहते थे। सोमवार सुबह विनोद चौधरी का शव उनके भाई बंटी ने कार्यालय में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मामले की जांच की जा रही
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात फोरेंसिक टीम समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कैमरे की डीवीआर भी गायब मिली।